रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 07 मई 2021 : नौहट्टा। प्रखंड क्षेत्र मे झारखंड से नाविकों से परेशानी बढ गई है। बिहार से जारी गाइडलाइन के अनुसार थानाध्यक्ष ने बिहार से जाने वाली नाव के परिचालन पर रोक लगा दी है। लेकिन झारखंड से नाव का परिचालन जारी है। झारखंड के नाविक सवारी लेकर आते है तथा बिहार से सवारी लेकर जा रहे हैं। आवागमन जारी रहने के कारण कोरोना संक्रमण का खतरा बढ गया है। सोन किनारे स्थित गांव मे नाव का परिचालन पर जारी रहने से भय व्याप्त हो गया है। इधर बिहार के नाविकों मे आक्रोश व्याप्त है। सूत्रों की मानें तो गढवा जिला के श्रीनगर घाट व पलामू जिला के देवरी घाट से आवागमन जारी है। नौहट्टा थानाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोनघाट से आवागमन पर रोक लगा दी जाएगी।


