नोखा। नोखा प्रखंड कार्यालय परिसर में नोनसारी पंचायत के मुखिया अशोक भारती ने आपदा प्रभावित किसानों के मुआबजा को लेकर भूख हड़ताल की थी आज तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी था जिसके कारण उनका वजन 2 किलो घट गया था अचानक तबीयत खराब होने के कारण चिकित्सकों की टीम ने उनका स्वास्थ्य जांच किया हालत बिगड़ते दे प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुखिया के अनशन समाप्त करने के लिए सुबह से ही प्रयास शुरू कर दिया जिसका नतीजा काफी सकारात्मक रहा अंचलाधिकारी किशोर पासवान ने इसकी सूचना जिला को दी जिसमें जिले के अधिकारियों ने सिसिरित गांव के 29 किसानों को आपदा राहत कोष से ₹266000 की राशि भुगतान करने का आश्वासन दिया जिसको लेकर मुखिया अशोक भारती ने अपना अनशन तोड़ दिया किशोर पासवान ने मुखिया किशोर भारती को जूस पिलाकर उनका हड़ताल समाप्त कराया मौके पर पहुंचे किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुखिया का प्रयास काफी सफल रहा जिसके चलते प्रभावित किसानों को मुआवजा मिल सका इस लड़ाई में मुखिया को मिली सफलता से सिसिरित गांव में हर्ष की लहर दौड़ गई है कई किसानों ने कहा कि मुखिया अशोक भारती काफी संघर्ष सिल व्यक्ति है जिन के प्रयास से जले हुए फसल का मुआवजा किसानों को मिल सका है नहीं तो यह लड़ाई जीत पाना संभव नहीं था पूर्व प्रखंड कांग्रेस का अध्यक्ष बबन दुबे ने कहा कि अशोक भारती की इमानदारी काफी काम आई जिसके चलते किसानों की जीत हुई सिसिरता पंचायत के मुखिया चितरंजन तिवारी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के स्वच्छ हौसले के कारण यह जीत हुई है जिसके वजह से आज भी अशोक भारती को गरीबों का मसीहा कहा जाता है इस मौके पर किसान तथा जिला पार्षद रविशंकर सिंह, कमलेश दुबे, रघुवेंद्र दुबे,अमित दुबे आदि किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network