रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : करगहर रोहतास –  मानव अपने जीवन में तभी खुशहाल रह सकता जब वह ईश्वर का नाम लेगा.यह बातें मंगलवार को कुडियारी गांव में आयोजित 52गांवा यज्ञ में अपने प्रवचन के दौरान अखिलेश चंद्र उपाध्याय ने कही.उन्होंने कहा कि राम नाम के स्मरण मात्र से ही मनुष्य के सभी दोषों का नाश हो जाता है.यांहा तक कि मरते वक्त कोई भी ब्यक्ति राम का नाम लेता है तो उसे मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है.चाहे वह बहुत बडा पुण्य आत्मा हो या दुराचारी हो. लेकिन यह सौभाग्य हजारों में से एक ब्यक्ति को ही प्राप्त होता है। क्योकि मानव को सबसे अधिक दुख जन्म लेने व मृत्यु  के दौरान ही होता है। इसलिए मृत्यु के वक्त राम का नाम लेना सबके वश की बात नही होती है याहा तक की जीवन भर राम की आराधना करने वाले भी राम का नाम नही ले पाते है.यह सौभाग्य पूर्व जन्म के कर्मों व  वर्तमान जन्म के सद्कर्मो के बदौलत ही लाखों में एक ही ब्यक्ति को प्राप्त होता है.उन्होंने कहा कि राम नाम में इतनी शक्ति है कि यदि मानव राम का नाम लेने में असमर्थ होकर मरणासन्न पर भी पडा हो और उसके कानों के माध्यम से राम नाम अंतकरण तक पहुँचता है तो उसे भी मुक्ति मिल जाती है। इसलिए मरणासन्न पर पडे ब्यक्ति के समीप हमे भगवत गीता व रामचरितमानस जैसे ईश्वर रचित ग्रंथों का का पाठ जरुर सुनाना चाहिए। यज्ञ में प्रतिदिन प्रवचनकर्ता के रुप में जगतगुरु पुंडरीक महाराज जी,रामचंद्राचार्य बाल ब्याज,अखिलेश चंद्र उपाध्याय,आचार्य विष्णुदत उपाध्याय,द्वारा प्रवचन किया जा रहा है। मंच की अधयक्षता व संचालन कन्हैया उपाध्याय ने की। मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामअवधेश पांडेय,सचिव भोला गुप्ता,कोषाध्यक्ष अरबिंद पांडेय,अमित पांडेय,मिंटु पांडेय,अनिकेत पांडेय,संजीव पांडेय,विजय दुबे,सत्येंद्र पांडेय,गुडु पांडेय,राजेन्द्र तिवारी,राजू मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network