जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी |
देश के पूर्व प्रधानमंत्री देशरत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान अटलजी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया।
नोखा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री देशरत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान अटलजी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया। शहर के बुद्धन बासुदेव मार्केट पर अटलजी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वमान्य, सर्वप्रिय नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे लोगों को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए कई योजनाएं चलाईं। उनके अटल इरादे परमाणु बम का परीक्षण तथा कारगिल युद्ध में देखने को मिला। अटल जी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से देश के सभी गांवों को सड़क से जोड़ने की शुरुआत की थी। जयंती समारोह में अटल जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की,इस अवसर पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी जी,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार भार्गव जी,नगर महामंत्री राजू पटेल,धर्मपुरा पंचायत के सरपंच श्री भगवान पाल जी,महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष संध्या देवी जी,महिला मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष रूपा देवी जी,श्रीखिन्डा पं0भाजपा अध्यक्ष अजय सिंह जी,राजू केशरी जी,नगर कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता जी,पूर्व बीडीसी मुरली तिवारी जी,वार्ड पार्षद पति श्री भगवान पासवान जी,महेन्द्र चन्द्रवंशी जी,अजीत चौधरी जी इत्यादि सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।
