रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 11 अप्रैल 2021 : सासाराम। समाज सुधारक, महिला उत्थान के प्रणेता, लेखक व समाजसेवी महात्मा ज्योतिबा राव के 194 वी जयंती पर रविवार को मौर्य शक्ति सासाराम ने बड़े ही धूमधाम से उनका जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान मौर्य शक्ति के कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं अपने संबोधन में मौर्य शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि मौर्य ने बताया कि महात्मा फुले आजीवन शोषित, पीड़ित एवं दलित वर्ग के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। महिलाओं के लिए शिक्षा एवं किसानों की दशा के लिए लगातार संघर्षरत रहे। सन 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना किए तथा कई पुस्तकों की रचना की। फुले बाल विवाह, सती प्रथा, भ्रूण हत्या, छुआछूत के विरोधी एवं विधवा विवाह के समर्थक थे। मौके पर अनुज कुशवाहा, मिनाक्षी मौर्य, डॉ लता सिंह, अजय कुशवाहा, रवि कुशवाहा, डॉ महेंद्र मौर्य, डॉ कामेश्वर सिंह कुशवाहा, कमेन्द्र कुशवाहा, गुलशन कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह, हरेंद्र मौर्य, नीतीश कुशवाहा, रामएकबाल सिंह, अश्वनी कुशवाहा, धन्नजय कुशवाहा, रौशन कुशवाहा, रितेश कुशवाहा, अमरजीत कुशवाहा, राजाराम कुशवाहा, शिवानंद सिंह आदि उपस्थित रहे।


