रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 03 जुलाई 2021 : नोखा। थाना परिसर में अंचलाधिकारी किशोर पासवान, थानाध्यक्ष कृपाल जी के देखरेख में प्रत्येक शनिवार को होने वाले जनता दरबार में कई समस्याओं को सुलझाया गया। जिसमें कुल आठ आवेदन जमीनी विवाद को लेकर मिला था जिसमें सीओ थानाध्यक्ष के संयुक्त प्रयास से कुल आठ मामले को निष्पादित किया गया। इस मौके पर जनता दरबार में काफी लोग मौजूद थे।
