जहानाबाद के गोविंदपुर के मूलवासी महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र एरिस्टो फर्मास्यूटिकल और माप्रा लैबोले के मालिक थेटरीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दो दवा कंपनियां भी
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 27 दिसंबर 2021 : जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सदस्य किंग महेंद्र उर्फ महेंद्र प्रसाद का निधन हो गया । उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में रविवार को आधी रात के बाद करीब 12:30 बजे अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अस्पताल में लगातार इलाज चल रहा था। किंग महेंद्र की उम्र करीब 81 साल की थी। जहानाबाद के गोविंदपुर के मूलवासी महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र सबसे धनी सांसदों में से एक थे उनकी एरिस्टो फर्मास्यूटिकल और माप्रा लैबोलेटरीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दो दवा कंपनियां भी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोकजदयू के राज्यसभा सदस्य किंग महेंद्र के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने सांसद के भाई उमेश शर्मा और पुत्र राजीव शर्मा को फोन कर सांत्वना दी है। नीतीश कुमार ने कहा कि किंग महेंद्र के निधन से राजनीतिक और अधोगिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। किंग महेंद्र लंबे समय से जदयू से जुड़े थे।
