रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 08 जुलाई 2021 : नोखा। थाना क्षेत्र के कर्मा गाँव में छत से गिरकर कलेन्दर चौधरी बुरी तरह घायल हो गए। जिनका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेंदर चौधरी बुधवार की रात छत पर सोए हुए थे। रात को गहरी नींद में पेशाब करने के दौरान अचानक फिसल कर छत के निचे आ गए। जिन्हें शरीर के अंदर काफी गम्भीर चोट आई हैं। जिनका ईलाज जारी है।
