नोखा। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बुधवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। चार दिवसीय इस महापर्व के पहले दिन श्रद्धालुओं ने नहा कर अन्न ग्रहण किया। आज खरना यानि रसियाव रोटी का अनुष्ठान होगा। शुक्रवार को छठ व्रती डूबते हुये भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे। शनिवार को सुबह उगते हुये सूर्य को अर्घ देने के बाद चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो जायेगा। उधर छठ पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के बाजार सज गये हैं। छठ पूजा में प्रयोग होने वाले दौरा, सुपली, ईख,अदरक,हल्दी सहित अन्य पूजा सामग्री की दर्जनाधिक दुकानें सड़क के दोनों ओर अस्थाई रूप से सज गई है। खरीदारी को लेकर इतनी ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी की पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। उधर कपड़ा, किराना दुकानों पर भी भारी भीड़ देखी गई। छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना यानी रसियाव रोटी का होता है। इस दिन पूरे दिन श्रद्धालु बिना अन्न जल के रहते हैं। साथ ही शाम होते ही रोटी और रसियाव के साथ खरना करते हैं। और घर के लोग भी प्रसाद ग्रहण करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network