रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 30 मई 2021 : कैमूर : चैनपुर उत्तरी भाग के जिला पार्षद सदस्य रामसेवक चौरसिया का हृदय गति रुक जाने के कारण शनिवार की देर रात निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस अपने पैतृक आवास जगरिया में ली। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से हृदय गति असामान्य होने की स्थिति में उनका इलाज पीजीआई में चल रहा था। करोना काल के दौरान से स समय डॉक्टरों के संपर्क में नहीं आने के चलते उनकी मृत्यु हो गई। वे अपने माता-पिता के बीच वाले संतान थे। जिन्हें मात्र एक बेटी विभा कुमारी 25 वर्ष है जो अभी वर्तमान में चुनार स्थित मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। बेटी की शादी की सोच पिता की हृदय गति रुकने के साथ चली गई जिसका अफसोस पूरे परिवार को खल रहा है। बता दे कि रामसेवक चौरसिया ने वर्ष 2016 में पहली बार जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ा और वे विजई हुए।
उधर मौत की खबर मिलते ही उनके चाहने वालों में मायूसी छा गई। लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लगभग लोग सोशल तरीके से तो कोई वर्चुअल तरीके से तो कोई उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर शोक संवेदना व्यक्त की । शोक व्यक्त करने वालों में दीवान अरशद हुसैन उर्फ राजू खा, जदयू के जिलाध्यक्ष इसरार खान, पूर्व विधायक डॉ प्रमोद सिंह, अनिल कुशवाहा, पूर्व मुखिया अनिल सिंह पटेल, सहित कई लोगों ने शोक संतप्त परिवारों को ढाढस बंधाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network