रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 02 नवम्बर 2021 : नोखा। राम राम हरे हरे पैसा पहुंचे घरे घरे!नोखा प्रखंड में कुल 13 पंचायत में चुनाव प्रचार खत्म होते ही मुखिया प्रत्याशियों ने वोटरों को प्रभावित करने के लिए कई रणनीति का सहारा लेना शुरू कर दिया है। जिसमें घर घर पैसा बाटने की चर्चा चौक चौराहों पर शुरू हो गया है। कई लोगों ने तो वोट बेचने का मतलब बेटी बेचने का बात समझ कर लोग पैसा वापस कर दे रहे हैं। प्रखंड में पंचायत चुनाव में हो रहे धन खर्च एक विधायक के खर्च करने का आंकड़ा पार कर गया है। पूर्व में बहु चर्चित छतौना पंचायत के अनुसरण करते हुए कई पंचायत के जनता ने वोट के बदले नोट माँगना शुरू कर दिया। जिससे चुनाव लड़ रहे मुखिया प्रत्याशियों के पसीने छूट गए हैं। लाख से करोड़ों रुपये दाव पर लगाने वाले मुखिया प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर काफी ससंकित हैं। जनता भी अब प्रतिनिधि से कम भष्ट नहीं है। एक वोट के लिए कई प्रत्याशियों से सौदेबाजी कर रहे हैं। जिसके चलते महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को गहरा आघात लगा है। इतनी राशि खर्च कर चुनाव जीतकर आने वाले मुखिया अपने पंचायत का विकास क्यों करें यह बात जनता को अपने प्रतिनिधि से पूछने का भी हक़ नहीं है।
