रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 28 अगस्त 2021 : डालमियानगर ग्रामीण : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का औरंगाबाद जिले से होते हुए आशीर्वाद यात्रा जैसे ही पाली पुल पहुंची, हजारों की संख्या में झंडा बैनर के साथ कार्यकर्ता रामविलास पासवान अमर रहे, चिराग पासवान जिंदाबाद, लोक जनशक्ति पार्टी जिंदाबाद का गगनभेदी नारा लगाते हुए चिराग पासवान को माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत में हाथी-घोड़ा और बैंड बाजा भी था। चिराग पासवान व संसदीय दल के अध्यक्ष हुलास पांडेय ने गाड़ी से नीचे उतर कर स्वागत में खड़े हाथी को फल खिलाया और आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचकर चिराग पासवान व हुलास पाण्डेय ने बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और वीर कुंवर सिंह की क्रांति का बखान किया। आशीर्वाद यात्रा में दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लंबे काफिले व हजारों कार्यकर्ताओं को देख जहां चिराग पासवान गदगद थे। वहीं कई राजनीतिक दलों में बेचैनी बढ़ी थी। स्वागत करने वालों में अकोढ़ीगोला प्रखंड प्रमुख संतोष पासवान, म चिराग पासवान व हुलास पांडेय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वही व्यवसाई जयप्रकाश कश्यप ने पुष्पगुच्छ व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। स्वागत करने वालों में आशुतोष सिंह, वार्ड पार्षद दीपक पासवान, आकाश कुमार, मुखिया भिखारी पासवान, ददन पासवान, उमा शंकर पासवान, अमित पासवान, विमल सिंह, रमाशंकर पांडेय, मंटू सिंह, सीमल सिंह, कृष्णा पासवान, मुन्ना सिंह, अजय सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network