रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 27 नवम्बर 2021 : नोखा। नोखा भाजपा नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता ने ब्यान जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लिए निर्णय पर मोदी कैबिनेट को बधाई एवं धन्यवाद दिए। उन्होंने कहा कि मोदी कैबिनेट द्वारा गरीब कल्याण योजना को बढ़ाने का फैसला ऐतिहासिक है। मार्च 2020 से लेकर नवंबर 2021 तक अस्सी करोड़ लोगों को भारत सरकार द्वारा गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन योजना के तहत प्रति यूनिट 5 किलो गेहूं एवं 5 किलो चावल दिया जा रहा था। इसे अब मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है जो कोरोना काल में गरीब लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है। मोदी कैबिनेट का यह फैसला गरीबों के लिए राहत भरा फैसला है। इसके लिए मोदी कैबिनेट को बहुत बहुत आभार। मोदी कैबिनेट द्वारा कृषि बिल को लौटाने के दरम्यान एक कदम और आगे बढा। इस कैबिनेट में इसे भी लौटाने का फैसला किया गया। इस फैसले को सराहने वालों में भाजपा नगर महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, राजू कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष श्री भगवान प्रसाद, सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network