विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 09 दिसम्बर 2022 : दावथ(रोहतास) : दावथ प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवेश कुमार सिंह ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरोज कुमार बीपीआरो, काशी नाथ सिंह ने किया । तरंग मेगा स्पोर्ट्स उत्सव 2022 का आयोजन छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण उत्सव है। प्रखंड स्तर के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। छात्र छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के साथ राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति किया गया। हम बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाया गया।

उद्घाटन संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवेश कुमार सिंह ने कहा छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए खेल सामाजिक वातावरण को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतियोगिता के द्वारा शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास छात्र-छात्राओं में होता है। आयोजित प्रतियोगिता 14 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्रा 60 मीटर दौड़ में छात्र प्रवीण कुमार मध्य विद्यालय दावथ छात्रा पूनम कुमारी उर्दू मध्य विद्यालय महुआरी 100 मीटर दौड़ में छात्र कुणाल कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय केदार चवरी छात्रा शाहिदा खातून उर्दू मध्य विद्यालय महुआरी,300 मीटर,दौड़ में छात्र राहुल कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय दोलइचा छात्रा नेहा कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय दोलइचा 800मीटर दौड़ में छात्र नागेश्वर कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय चतरा छात्रा पूजा कुमारी मध्य विद्यालय योगिनी 17 वर्ष से कम आयु के छात्र- छात्रा दौड़ 100 मीटर में प्रथम छात्र रितिक कुमार जग नारायण उच्च विद्यालय कोआथ व छात्रा सोनम कुमारी जग नारायण उच्च विद्यालय को आथ 800 मीटर दौड़ में छात्र आदित्य कुमार राम प्यार सिंह उच्च विद्यालय कवई छात्रा निशा कुमारी जगनारायण उच्च विद्यालय कोआथ सहित अनेक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया ।इसके साथ ही जिला से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार खेले गए सभी खेलों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान विजेताओं को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरोज कुमार ने पुरस्कृत किया ।

मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी काशीनाथ सिंह, डी डी ओ सुदामा प्रसाद प्रधानाध्यापिका सुनीताकुमारी ,चिंतामणिदेवी ,प्रधानाध्यापक मुनि कुमार विमल श्याम कुमार लेखपाल रवि रंजन डाटा ऑपरेटर सुमित कुमार शिक्षिका शिक्षिका कुमारी शशि कला शिक्षक प्रदीप गिरी, लालजी पासवान, संतोष रंजन, संतोष कुमार, अखिलेश कुमार, श्रीनिवास सिंह शहीद प्रखंड क्षेत्र के सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network