आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 05 दिसम्बर 2022 : कोचस : कोचस रोहतास सोमवार को स्थानीय कोचस प्लस टू उच्च विद्यालय कोचस के प्रांगण मे प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव 2022 का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे छात्र छात्राओं ने अपने हुनर का जलवा बिखेरे।60 मीटर, 100मीटर , 300,800 मीटर लम्बी दौड़ के साथ साथ उच्ची कूद, लम्बी कूद, थ्रो बाल का आयोजन किया गया। जिसमें अंदर 12,14 एवं 17 वर्ष के बालक एवं बालिका वर्ग का खेल खेले गए।लंबी दौड़ मे 12,14,17 उम्र के क्रमशः प्रथम द्वितीय बालक वर्ग अजीत कुमार, आरिफ, आर्यन, रमजान मिथिलेश, रितिक, दीपक, मुकेश प्रजापति तो बालिका वर्ग से जूही खातुन एवं प्रिति, सैमुल व अंजली, श्रेया व आनंदी जबकि 800 मे निशा कुमारी डिघिटा की बच्ची प्रथम रही। लम्बी कूद मे रितिक, शन्नि, शीतल, रानी कुमारी सहित अन्य ने अपना परचम लहराया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कोचस बीडीओ प्रमोद कुमार, उपप्रमुख रतन तिवारी, जिला पार्षद कोचस निलम देवी, कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार, प्रमेन्द्र कुमार ने संयुक्त दीप प्रज्वलित कर किया। आए हुए अतिथियों को तरंग महोत्सव समिति के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र व माला देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि अगर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय तो ग्रामीण क्षेत्र के भी बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने जिले व राज्य का नाम रौशन कर सकता है। कार्यक्रम को प्रखंड उपप्रमुख रतन तिवारी, निलम देवी अजीत कुमार सहित अन्य लोगो ने बच्चो को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्लस टू उच्च विद्यालय कोचस के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह संरक्षक रवि प्रकाश व संचालन दीनानाथ ओझा एवं जयप्रकाश सिंह ने किया। निर्णायक मंडल मे अजय कुमार, जयप्रकाश, रंजन ओझा,अखिलेश कुमार सहित अन्य शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने वालो मे बीरेन्द्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, दिनेश प्रसाद, संतोष कुमार, प्रियंका कुमारी, अंकिता श्रीवास्तव, सुप्रिया, वीद्यावती, रामनाथ सिंह, श्रीकवल सिंह, भरत प्रसाद सिंह,मंजयलाल सहित अन्य शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network