आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 07 फरवरी 2022 : नौहट्टा। प्रखंड क्षेत्र मटियाव गाँव के खेल मैदान में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन समाजसेवी बसन्त कुमार एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार व यदुनाथपुर थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया इसके बाद उत्तरप्रदेश व झारखण्ड के टीम के बीच खेल शुरू हुआ श्री बसन्त ने खिलाड़ियों के बीच सम्बोधित कर कहा कि खेल जगत में रुचि रखने वालों को मैं धन्यवाद देता हूं अक्सर छोटे गाँव से लोग खिलाड़ी बन कर देश का नाम रौशन करते है यह क्षेत्र कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाता था लेकिन आज अमन चैन है शिक्षा खेल में भी लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है यह खुशी की बात है खेल प्रेमियों के लिए हम से जो होगा वो मैं पूरा करूँगा इस मौके पर उपप्रमुख रविन्द्र राम मुखिया भोला चेरो अरुण चौबे जिलापार्षद सुदामा राम जदयू अध्यक्ष दीपक चौबे मुखिया प्रतिनिधि उम्मत रसूल भानु मिश्रा बीडीसी कृष्णा यादव राजेश यादव शुनिल राम उदय मेहता बीरू उरांव पूर्व मुखिया आनंद प्रकाश गुप्ता पूर्व प्रमुख रविन्द्र राम चाँद चौबे उपेंद्र सिंह रणधीर कुमार आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network