आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 मार्च 2022 : कैमूर : कैमूर में राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का कल शुभारंभ होगा। राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और एसपी राकेश कुमार करेंगे। इस मौके पर उप विकास आयुक्त कुमार गौरव अपर समाहर्ता डॉ. संजय कुमार मौजूद रहेंगे। गौरतलब हो कि राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 मार्च तक जिला मुख्यालय के डीएवी जड्डदूपुर स्कूल में होगा। खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था भी इसी स्कूल में की गई है।