रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 11 सितम्बर 2021 : नोखा। आरा सासाराम मुख्य पथ पर बाजार समिति गेट के पास केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह को सासाराम जाने के क्रम में किसानो ने सड़क पर जा घेराव किया और पथ को जाम कर दिया जिसके कारण केंद्रीय मंत्री को कुछ समय के लिए सड़क मार्ग में रुकना पड़ा। क्रुध किसान यूरिया खाद संकट को लेकर सड़कों पर उतर आए बताया जाता है कि धान की फसल बचाने के लिए जिले के किसान कई दिनों से खाद के संकट झेल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर सूचना मिलते ही सभी किसान इक्कठा हो गए और सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। जहाँ मंत्री आरसीपी सिंह ने खाद संकट को लेकर किसानों से इसका हल तुरंत करने का आश्वासन दिया। तब जाकर किसान सड़क से हटे। घटना की खबर मिलते ही नोखा प्रशासन तुरंत मंत्री के काफिले के पास पहुंचा सभी किसानों को समझा बुझाकर सड़क जाम को हटाया गया। मौके पर पहुंचे बीडीओ रामजी पासवान, सीओ सुमन कुमार ने किसानों को विषकोमान में खाद का वितरण लाइन लगा कर कराया गया। तब जाकर किसानों का गुस्सा शांत हुआ। प्रशासनिक स्तर पर अब सभी पैक्स, विषकोमान से खाद वितरण की तैयारी सुनिश्चित कर दी गई हैं।

https://youtu.be/SqMdmzjTA8k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network