रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 06 मई 2021 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल की अध्यक्षता में शाहाबाद व मगध प्रमंडल क्षेत्र के वर्चुअल बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश संगठन सह मंत्री शिव नारायण , प्रदेश संगठन सह मंत्री रत्नाकर, प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया सहित सभी प्रदेश पधाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष ,शक्ति केंद्र प्रमुख बैठक में शामिल हुए ।

बैठक में शीर्ष नेतृत्व का कोविड-19 को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, भाजपा की सभी जिम्मेवार पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए लोगों से हाल – चाल लेने, लोगों के सुख-दुख में शामिल होने और हर संभव मदद पहुंचाने को लेकर प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ,साथ हीं पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा लगातार बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की, की जा रही निर्मम हत्या के विरोध में ममता दीदी शर्म करो, बंगाल मे राजनीतिक हिंसा, लूट बलात्कार,आगजनी बंद करो की तख्ती लगाकर अपने-अपने स्थान पर हीं कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। महामहिम राष्ट्रपति बंगाल में सख्त कार्रवायी करें आदि मांगों की तख्ती के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने परिवार एवं आस पास के पड़ोसियों के साथ कोविड-19 के अनुदेशों का पालन करते हुए एक दिन के धरना पर बैठ कर बंगाल की घटना का विरोध किये।और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया ,प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों में प्रसारित किया गया।

सुशील कु.चंद्रवंशी,जिलाध्यक्ष , रोहतास, भा.ज.पा. के नेतृत्व में जिला के सभी मंडल अध्यक्ष शक्ति केन्द्र प्रमुख, जिला पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवंशी, शशिभूषण प्रसाद, विजय सिंह, अरुण पांडेय, पूर्व विधायक राजेश्वर राज,मंगलानंद पाठक,संतोष पटेल, विवेक सिंह,अशोक साह, हरेंद्र चंद्रवंशी, शरत् चंद्र संतोष, रेखा नागमणि, सुधीर सिंह, राजेन्द्रसिंह भोला, दीपक पटवा, राकेश सिन्हा, सत्यनारायण पासवान, धीरज तिवारी, अमृता सिंह, प्रकाश गोस्वामी, संजय तिवारी, पंकज सिंह,आरती गुप्ता,अरुण चौबे, सुधीर चंद्रवंशी,रामायण पासवान, कन्हैया सिंह,डॉ.नवीन नटराज,प्रिंस राज,अभिषेक सिंह, बेचू महतो,चंदन चौबे,राम एकबाल सिंह आदि सम्मिलित हुए।


