रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 05 जुलाई 2021 : पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी साझा करते हुए अनलॉक प्रक्रिया के तहत सभी शिक्षण संस्थानों को खोलने की घोषणा की है | नितीश कुमार ने ट्वीट के माध्यम कहा है की ” विश्वविद्यालय , सभी कॉलेज , सरकारी प्रशिक्षण संसथान , ग्यारहवी एवं बारहवी तक के विद्यालय 50 % विद्यार्थियों के उपस्थिति से खुलेंगे | शैक्षणिक संस्थानों के व्यस्क छात्र छात्रा शिक्षक एवं कर्मियों के टीकाकरण की विशेष व्यवस्था होगी|

मुख्यमंत्री नितीश कुमार के ट्वीट से छात्रों एवं अभिभावकों ने राहत की सांस ली है | पिछले कई महीनो से शैक्षणिक संस्थानों के बंद होने से सूबे में पठन पठान लगभग ठप्प पद चूका था अब यह खबर निजी विद्यालय संचालको के लिए एक राहत बन के आई है | बताते चले की कोरोना के दुसरे लहर में निजी विद्यालयों को लगभग बर्बाद कर दिया है |

इस खबर के आने से प्राइवेट स्कूल्ज एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रिय महासचिव डॉ एस० पी० वर्मा ने मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए साधुवाद दिया है और कहा की इस फैसले से अब बच्चों की ज़िन्दगी एक बार फिर से पटरी पर लौटेगी | साथ ही अब नीचे के कक्षाओं को खोलने हेतु मुख्यमंत्री जी को विचार करना चाहिए ताकि छोटे विद्यालय भी शिक्षको एवं कर्मचारियों को विद्यालय में वापस बुला कर पठन पाठन करा सके |

प्राइवेट स्कूल्ज एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने मुख्यमंत्री के निर्णय को सराहा है और कहा की अब निजी विद्यालय संचालको में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ेगी और एक बार फिर से बिहार पुरे देश का एजुकेशन हब बनने का सपना देख सकेगा | उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील किया की जल्द से जल्द नीचे के कक्षाओ को खोलने का योजना भी सभी के साथ साझा करे ताकि छोटे विद्यालय भी अब राहत की सांस ले सके |

जिलाध्यक्ष रोहित वर्मा ने सभी निजी विद्यालय संचालको को अपने अपने विद्यालय के कर्मचारियों एवं शिक्षको के सहयोग से सरकार के कोरोना गाइडलाइन्स का अक्षरशः पालन करने का दिशा निर्देश दिया है ताकि बच्चों की सुरक्षा में कोई चुक न रह जाये |

सरकार के इस निर्णय का स्वागत प्राइवेट स्कूल्ज एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, ज़िला सचिव समरेंद्र कुमार (समीर जी), जिला सह सचिव संग्राम कांत, जिला महामंत्री अनिल कुमार शर्मा , सुनील कुमार, संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, जिला संयोजक धनेन्द्र कुमार, ज़िला जनसम्पर्क पदाधिकारी दुर्गेश पटेल , डिहरी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भारती, सचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , चेनारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर तिवारी, नस्रिगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू आनंद, प्रखंड सचिव सतनारायण प्रसाद, प्रखंड संयुक्त सचिव सैयद अबरार आलम, प्रखंड संयुक्त सचिव कपिल मुनि प्रसाद, प्रखंड पी आर ओ सरमद नसरुल्ला, प्रखंड संरक्षक निलेश कुमार, प्रखंड महामंत्री लक्ष्मण सिंह क़ाराकाट प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष करुणेश कुमार शांडिल्य, प्रखंड सचिव आदित्य राज, कोषाध्यक्ष बबन कुमार, प्रखंड पीआरओ अविनाश सिंह, प्रखंड संरक्षक अरुण कुमार, विक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी, संरक्षक भारती जी , उपाध्यक्ष कमलेश कुमार , राजपुर प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी, सासाराम प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण पटेल , उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष तौकीर आलम, कोचस सचिव धनंजय कुमार, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, करगहर प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार पटेल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , सचिव ब्रजेश पांडेय , कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार , संझौली प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह , उपाध्यक्ष सोनू कुमार पांडेय, सूर्यपुरा प्रखंड अध्यक्ष शिव यश पाल, दावथ प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार राय ,तिलौथु प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह , अकोढ़िगोला प्रखंड अध्यक्ष अशोक पाल, उपाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार , सचिव बिनायक सिंह, डॉ आशुतोष पांडेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network