आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 10 जून 2022 : मुंबई : महाराष्‍ट्र में एक बार फिर कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मामलों में जबरदस्‍त बढ़ोतरी हुई। 15 फरवरी के बाद गुरुवार को एक दिन में 2,813 लोगों की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के आंकड़ों के अनुसार पश्चिमी राज्य महाराष्‍ट्र में मुंबई सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित है। हालांकि पिछले 24 घंटों में शहर की डेली कोविड केस में मामूली गिरावट देखी गई। मुंबई में गुरुवार को कुल 1,702 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन पहले 1,765 थे।

मुंबई में हुई एक की मौत

महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई में एक कोरोना पॉजिटिव मरीजी की मौत के बाद राज्य में कुल मौत का आंकड़ा 1,47,867 तक पहुंच गया है, जिसमें मुंबई में हुईं 19,570 मौतें शामिल है। वहीं गुरुवार को 1,047 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए।, जो पिछले दिन कोरोना से ठीक हुए मरीजों की कुल संख्‍या 1,327 से कम है। महाराष्ट्र में 77,42,190 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

राज्‍यों में कोरोना केस बढ़ने पर सरकार ने विशेष सर्तकता बरतने के लिए दिए आदेश

महाराष्ट्र और दिल्ली समेत अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ, कोविड -19 मामलों में निरंतर वृद्धि की रिपोर्ट सामने आई है। जिसके मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने उन्हें सख्त सतर्कता बनाए रखने और उन क्षेत्रों मेंकार्रवाई करने के लिए कहा है। महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल और कर्नाटक को भेज एक मेल में भूषण ने लिखा है कि पिछले 24 घंटों में देश में दर्ज किए गए 7,240 ताजा कोविड -19 मामलों में से 81 प्रतिशत संक्रमण इन राज्यों के हैं।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network