उपराष्ट्रपति  एम वेंकैया नायडू दूसरी बार हुए कोरोना  से संक्रमित  हैं। वे दूसरी बार कोरोना संक्रमित 

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 23 जनवरी 2022 : दिल्ली : उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू कोरोना  से संक्रमित हो गए हैं। वे दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं।आजकल हैदराबाद में हैं। कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को एक हफ्ते के लिए आइसोलेट करने का फैसला किया है। उप राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके संक्रमण की जानकारी साझा की गई है।

उप राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट से शाम करीब पौने पांच बजे दो ट्वीट किए गए। लिखा गया, उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू आज कोविड टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए। वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने स्वयं को एक सप्ताह के लिए अलग आइसोलेट रखने का निर्णय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network