दावथ : प्रखंड क्षेत्र दावथ पंचमन्दिर के नहर पुल के पास मध्य रात्रि में कुहासा के चलते,एक स्कार्पियो का संतुलन बिगड़ जाने के कारण पलट गई।जिनमें चार लोग सवार थे। वही नहर में मछली मार रहे लोगो को ने गाड़ी पलटने की आवाज सुनी उस के बाद,मछली मारने वाले लोगो ने आकर गाड़ी में से लोगो को बाहर निकाला। जिसमे सवार चार जख्मी हो गए ।जिनका इलाज निजी अस्पताल में किया गया।समाचार लिखे जाने तक सभी लोग सुरक्षित थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरहुरिया गांव में रामराज के घर बारात आया था।बारात से लौटने के क्रम में पंचमन्दिर नहर के पास कुहासा के कारण आगे का रास्ता दिखाए नही देने के कारण गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। स्कार्पियो का गाड़ी नंबर जे एच 11 डी 3040 हैं।बता दे कि नहर पुल के पास जो सड़क है। वह पानी के चलते मिट्टी के कटाव कारण काफी पतला हो गया। जिसके चलते मठिया ,सुरहुरिया, गांव को जाने सड़क नहर पुल के पास की चौड़ाई कम होती जा रही है। जब तक लोग समझ पाते दुर्घटना घटित हो जाती है। कुहासा के कारण यहाँ अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
