रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 28 जून 2021 : सासाराम। शहर स्थित कुशवाहा सभा भवन में सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सोमवार को सभा भवन के संस्थापक सदस्यों का स्मृति दिवस मनाया गया। स्मृति दिवस समारोह की अध्यक्षता सभा भवन के उपाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह एवं संचालन सत्यनारायण स्वामी ने किया। समारोह में उपस्थित संस्थापक परिवार के लोगों के द्वारा दीप जलाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने वंशरोपन महतो, रामजग सिंह, धुवनारायण सिंह, राजनाथ सिंह, रामयादी महतो, देवशरण महतो, शिव कुमार महतो आदि संस्थापकों को माल्यार्पण कर नमन किया तथा मानव कल्याण में लगे अनेक लोगों को सम्मानित किया गया।

जिनमे पूर्व प्रचार्य सुग्रीव प्रसाद सिंह, शिक्षक संजय कुमार सिंह ,मौर्य शक्ति के अध्यक्ष रवि मौर्य, जगन्नाथ सिंह, जय प्रकाश सिंह , वसीर आलम, प्रोफेसर चंद्रमा सिंह ,डॉ अमित कुमार ,डॉ नीतू नवनीत ,डॉ विवेक कुमार,महिला मोर्चा के संध्या श्रीवास्तव, गीता पांडे, शशिबाला कुशवाहा, अंजू कुमारी यादव इत्यादि शामिल रहे। मौके पर सियाराम महतो, रामकृपाल महतो ,रामेश्वर सिंह ,रविंद्र प्रसाद सिंह अधिवक्ता ,जगरोपन सिंह, राजेंद्र सिंह, शिव कुमार सिंह अधिवक्ता, हरिहर प्रसाद सिंह, अशोक कुमार सिंह ,राम नरेश महतो बृजकिशोर सिंह तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network