रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 30 मई 2021 : सासाराम : दरीगांव थाना क्षेत्र के एनएचटू पर ताराचंण्डी के समीप रविवार को कार व बस की टक्कर हो गयी| जिसमें कार सवार पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गये| घटना के बाद गश्ति पुलिस की टीम ने कार सवार सभी घायलों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया| इस घटना में गया के फतेहपुर निवासी 32 वर्षिय पिंटु कुमार, 30 वर्षिय सुबोध कुमार ,30 वर्षिय अंजु देवी,29 वर्षिय सोनी देवी व 30 वर्षिय गृजाशंकर घायल है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच लोग एक अल्टो गाड़ी से ईलाज के लिए बनारस जा रहे थे, तभी ताराचंण्डी के समीप बस के ओवरटेक करने के दौरान अल्टों कार टक्करा गयी, जिसमें कार सवार घायल हो गये | इस संबंध में दरीगांव थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों का ईलाज चल रहा है|
