रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 06 जून 2021 : डालमियानगर : रविवार को पुलिस अधीक्षक रोहतास के नेतृत्व में रोहतास पुलिस , प्रशासन, वन विभाग तथा खनन विभाग द्वारा अवैध पत्थर खनन के विरुद्ध विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। अवैध खनन कर भंडारण किये हुए पत्थर को भारी मात्रा में जप्त किया गया है।करवंदिया पहाड़ के किनारे पुलिस अधीक्षक रोहतास द्वारा 2 पुलिस कैम्प अवैध खनन के रोकथाम हेतु बनाया गया है तथा आवश्यकता को देखते हुए एक अन्य जगह पुलिस कैम्प बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी संबंधित को अवैध खनन रोकने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रोहतास के साथ जिला वन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम , जिला खनन पदाधिकारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा 150 से ज्यादा पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network