परीक्षा में रोहतास व कैमूर के कुल 494 कैडेट्स हुए शामिल
दो वर्ष कठिन प्रशिक्षण के बाद होती है परीक्षा
एन सी सी के कैडेट्स का राष्ट्र निर्माण में होती है अहम भूमिका : कर्नल त्रिवेदी।
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 जनवरी 2022 : सासाराम : एन सी सी ग्रुप मुख्यालय गया के तत्वावधान में 42वीं बिहार एन सी सी बटालियन द्वारा ए प्रमाण परीक्षा का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के नियम का पालन करते हुए आयोजित किया गया। परीक्षा का आयोजन बटालियन के समादेष्टा कर्नल रत्नाकर त्रिवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कर्नल त्रिवेदी ने कहा कि दो वर्ष की कठिन प्रशिक्षण के बाद कैडेट्स ए प्रमाण पत्र की परीक्षा देते हैं।राष्ट्र निर्माण ने एन सी सी कैडेट्स की अहम भूमिका होती है। कैडेट्स शांतिकाल एवं युद्ध काल मे भी सेना एवं स्थानीय प्रशासन को सहयोग करते हैं। यह तभी संभव हो पाता है जब कैडेट्स उचित प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
बटालियन के मीडिया प्रभारी सह एन सी सी अधिकारी डी ए वी पब्लिक स्कूल रवि भूषण पांडेय ने बताया कि परीक्षा में कुल 494 कैडेट्स भाग लिए जिसमे 74 बालिका कैडेट्स थीं। लिखित परीक्षा में हथियार प्रशिक्षण,मैप रीडिंग,सेना से परिचय,सामान्य ज्ञान,सामाजिक कार्य,ड्रील, राजनैतिक,बेटल क्राफ्ट एवं फील्ड क्राफ्ट से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।जबकि प्रैक्टिकल में हथियार,मैप,कैम्पस एवं सांकेतिक सिम्बल से सम्बंधित प्रश्न पूछे गए।परीक्षा का संचालन कर रहे बटालियन के सूबेदार मेजर मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा को चार केंद्रों पर आयोजित किया गया।परीक्षा को सफल संचालन में एन सी सी अधिकारी में माला सिन्हा,चंदन कुमार,संतोष कुमार एवं पी आई स्टाफ में सूबेदार डी बी चंद,नायब सूबेदार अर्जुन सिंह,सी एच एम अशोक कुमार,हवलदार निशिकांत,हवलदार रवे कुमार,हवलदार रामप्रकाश,हवलदार दुर्गाप्रसाद,हवलदार दिनेश कुमार एवं हवलदार पप्पू कुमार ने अहम भूमिका निभाई।
