कार्यकर्ता संपर्क एवं आभार कार्यक्रम के तहत आरसीपी सिंह का हुआ भव्य स्वागत

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 11 सितम्बर 2021 : सासाराम। केन्द्र व राज्य में एनडीए सरकार से बिहार को फायदा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों विकास के पक्षधर हैं। जिनके बदौलत बिहार प्रतिदिन विकास के नए नए आयाम स्थापित कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी का नारा है सबका साथ सबका विकास जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास के पक्षधर मानें जाते हैं। उक्त बातें केंद्रीय ईस्पात मंत्री एवं जद (यू0) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आसीपी सिंह ने कार्यकर्ता-सम्पर्क एवं आभार-कार्यक्रम के तहत शनिवार को रोहतास जिले में आगमन के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी समाज के उत्थान के लिए विकास किया है जिससे बिहार तेजी से विकास की पटरी पर दौड़ रहा है तथा अपने गौरवशाली अतीत को पुनः प्राप्त करेगा। इस दौरान जिले में प्रवेश पर लगभग 40 से अधिक स्थानों पर दल के कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह का भव्य स्वागत किया। शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कन्हैया सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्ति नाथ सिंह ने सोने के मुकुट पहनाकर स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव अरुणा देवी के नेतृत्व में कई जगहों पर सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं द्वारा केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का माला, तलवार व चादर से स्वागत किया गया।

पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह ने भी अपने सेकड़ो समर्थकों के साथ बरांव मोड़ पर केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत किया। इस क्रम में केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने महावीर जी की पूजा अर्चना की। सासाराम में आगमन पर जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह, ललन पासवान, रविरंजन सिंह, अमित कुमार, युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव मनोज उपाध्याय, आलोक सिंह, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रौशन कुमार मंडल, राम अबध सिंह, बसंत कुमार राय, सीताराम पटेल,युवा नेता ओमप्रकाश सिंह सेतु, सीताराम दुखारी सहित कई नेताओं ने श्री सिंह का जोरदार स्वागत किया। वहीं सासाराम के कचहरी मोड़ के समीप जदयू नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को सिक्के से तौला। बताते चलें कि श्री सिंह सुबह 8ः30 बजे अपने पटना स्थित आवास से निकलकर 7, स्टैण्ड रोड पटना (भाया) बिहटा, कोईलवर, आरा, गरहनी एवं पीरो होते हुए रोहतास पहुंचे। उनका मोहनी बाॅर्डर (विक्रमगंज), शिवपुर हाॅल्ट (विक्रमगंज), धावाॅं पुल (विक्रमगंज), विक्रमगंज चैक (विक्रमगंज), पार्टी कार्यालय, पानीटंकी (विक्रमगंज), थाना चैक (विक्रमगंज), संझौली (संझौली), सुसाढ़ी (संझौली), नोखा (नोखा), बडाॅंव (नोखा), अगरेर रामपुर नरेश (करगह), सासाराम पार्टी कार्यालय (सासाराम), लोहिया चैक सासाराम नगर (सासाराम), बेदा (सासाराम), अउआं गेट (शिवसागर), शिवसागर (शिवसागर), टिकारी (चेनारी), खुरमाबाद (चेनारी), कुदरा (चेनारी सीमा), कुदरा मोड़ (कुदरा) एवं कुदरा बाजार कजहार पुल के पास कार्यकर्ताओं द्वारा जबरदस्त स्वागत किया गया। जिसके पश्चात केंद्रीय मंत्री कैमूर जिले के लिए रवाना हो गए।

आरसीपी सिंह के संपर्क यात्रा के दौरान पटना से प्रदेश महासचिव डाॅ विपिन कुमार यादव, अंजनी कुमार, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कन्हैया सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू सिंह निषाद, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय शर्मा, ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा,समाज सुधार वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललिता, जदयू नेता विशन कुमार बिट्टू, अमर कुमार सिन्हा, धीरज पांडेय, किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी मनोज कुमार, ,शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता राजीव प्रशांत, सेवा दल प्रकोष्ठ अध्यक्ष सन्नी पटेल,अमित कुमार, इरशाद अली, संजु कुमारी, प्रदेश सचिव खुशबू रानी सहित कई नेता शामिल रहे।

https://youtu.be/SqMdmzjTA8k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network