रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 08 जून 2021 : तिलौथू (रोहतास) : तिलौथू थाना क्षेत्र के धौडाढ़ से पूर्व के एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दी। तिलौथू थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि धौडाढ़ निवासी सिकन्दर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सिकन्दर सिंह पूर्व में 2017 के कई दर्ज प्राथमिकी के अभियुक्त था। जो काफी दिनों से फरार चल रहा था। इसके घर पर रविवार की रात्रि छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसे पुलिस को काफी दिनों से खोज थी।
