भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 में से 67 सीटों पर कब्जा जमाया
रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 05 जुलाई 2021 : उत्तर प्रदेश : यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव परिणाम आ गए हैं। इस चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 में से 67 सीटों पर कब्जा जमाया है, तो वहीं 2 पर सहयोगी दलों की जीत हुई है। समाजवादी पार्टी सिर्फ 6 सीटों पर सिमट गई है।प्रदेश के 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं, जिनमें इटावा जिले को छोड़कर 21 निर्वाचित अध्यक्ष सत्तारूढ़ भाजपा के हैं। इटावा में समाजवादी पार्टी को जीत मिली है।
