आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 24 दिसंबर 2021 : पटना : बिहार सरकार के अति महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजनाओं में ई-निश्चय पोर्टलकी लॉचिंग हर घर नल का जल एवं नली-गली पक्कीकरण निश्चय योजना का क्रियान्वयनपंचायती राज विभाग की उपलब्धियों में शामिल है। आवश्यकता इस बात की है कि उपर्युक्तयोजनाओं को सतत् क्रियाशील रखा जाय। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत उपर्युक्त व्यवस्था के अनुश्रवण हेतु बिहार राज्यपंचायत संसाधन संस्था द्वारा ई-निश्चय पोर्टल का निर्माण किया गया है। जिसके द्वारा जलापूर्तिके साथ-साथ गली-नाली की स्थिति का अनुश्रवण किया जायेगा। प्रत्येक लाभुक द्वारा इसके उपयोग और समुचित अनुरक्षण की जानकारी पोर्टल से प्राप्त की जा सकेगी।
ई-निश्चय पोर्टल का लोकार्पण पंचायती राजविभाग के मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा आज किया गया है। अगले सप्ताह से पर उपलब्ध रहेगा, जहाँ से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। पंचायती राज मंत्री ने ई-निश्चय पोर्टल का लोकार्पण करते हुए कहा कि प्रत्येकलाभुक सुविधाओं का लाभ उठा सके एवं किसी भी स्थानीय समस्या की जानकारी ससमय विभाग को प्राप्त हो जाय, इसके लिए ई-निश्चय पोर्टल का निर्माण किया गया है।
