आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 10 जनवरी 2022 : सासाराम। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का बारीकी से आंतरिक त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अग्निशमन यंत्रों सहित ईवीएम के रख-रखाव एवं सुरक्षा संबंधी कई मानकों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश जारी किया है। ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय स्थित एक ही परिसर में दो वेयरहाउस हैं। पुराने वेयरहाउस में एम-2 मॉडल के बीयु/सीयु/वीवीपैट संधारित हैं। जबकि नए वेयरहाउस में एम-3 मॉडल के आधुनिक बीयु/सीयु/वीवीपैट संधारित हैं। जिसका भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह सामान्य निरीक्षण एवं प्रत्येक तीन माह पर ईवीएम वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाता है। उक्त अवसर पर ईवीएम नोडल पदाधिकारी सह अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव, उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार, आशुतोष सिंह जिलाध्यक्ष एनसीपी, बसपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार, शमशुल हक अंसारी उपाध्यक्ष राजद, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी सहित कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
