रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 22 जून 2021 : भोजपुर : बिहार में क्राइम का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और आसानी से मौके से फरार भी हो जा रहे हैं। इसी क्रम में खबर आरा जिले से सामने आई है जहां, दिनदहाड़े महिला पर फायरिंग की गयी है। यह घटना जिले से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, मंगलवार की दोपहर दिनदहाड़े एक महिला की गोली मार दी गयी। जिसके बाद महिला की मौत हो गयी। वहीं खबर की माने तो, मृतका मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर निवासी बताई जा रही है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network