रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 02 जुलाई 2021 : नोखा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न केंदों पर वैक्सिनेशन का कार्य युद्ध स्तर पर चला जिसमे काफी भीड़ देखी गई। लोगों को उत्साहित होकर वैक्सीन लेते हुए देखा गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी रामजी पासवान ने बताया कि सर्वोदय मध्य विद्यालय में चार सौ ,गाँधी स्मारक उच्च विद्यालय पचपोखरी में दो सौ,अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरॉव में दो सौ सहित कुल नोखा प्रखंड में 800 लोगों को वैक्सिनेशन कराया गया। इस सिलसिले में सिसिरता पंचायत के मुखिया चितरंजन तिवारी, उतरी बरॉव के मुखिया पुष्पा देवी, नगर परिषद नोखा के मुख्य पार्षद पम्मी वर्मा, उपसभापति राजेंद्र यादव,द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम वैक्सिनेशन केंदों पर देखने को मिल रहा है।
