रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 07 नवम्बर 2021 : नोखा। खेल कूद कला संस्कृति से सामाजिक समरस्ता बढ़ती है। युवा वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कलम से क्रांति करने की जरूरत है। तभी बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा उक्त बातें शनिवार की रात नोखा प्रखंड के पश्चिमी रामपुर गाँव में युवा कला मंच द्वारा आयोजित भोजपुरी नाटक (आचार में भीख)का उद्घाटन करते हुए पूर्व मंत्री सह राजद विधायक अनिता सिंह ने उक्त बातें कही। रातभर चले कार्यक्रम में कलाकारों ने इस नाटक के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया। कार्यक्रम में अध्यक्षीय भाषण करते हुए भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि गाँव में युवा वर्ग शिक्षा को लेकर कड़ी प्रति स्प्रधा करे तभी नये भारत का निर्माण होगा। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख ललित चौधरी, नोनिया कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सरयू चौधरी, बसपा नेता उपेन्द्र चौहान, पूर्व प्रमुख शक्तिधर चौधरी, पूर्व उपमुख्य पार्षद राजेंद्र यादव, सुभाष यादव, धनजी सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सुग्रीव प्रसाद, राजद नेता केशनाथ सिंह, सुरेंद्र शर्मा, राधेश्याम चौहान, वीरेन्द्र शर्मा, पूर्व वार्ड पार्षद अवधेश सिंह, मुखिया जगलाल चौहान, टुनटुन चौहान सहित कई लोग थे। मंच का संचालन योगेश चौहान ने की।
