बिक्रमगंज /रोहतास/ पुरोहित सेवा संघ शाहाबाद के द्वारा काराकाट प्रखंड के गोडारी में ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में असहाय एवं गरीबों के बीच 1000 कम्बल व वस्त्र का वितरण किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान पंडितों के द्वारा शांति पाठ से की गई। इस मौके पर पुरोहित सेवा संघ अध्यक्ष जगदीश नारायण दुबे ने बताया कि पुरोहित सेवा संघ द्वारा समाज सेवा के उद्देश्य से विभिन्न तरह के कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक कार्य किया जाता है । आज इसी कड़ी में भीषण ठंड को देखते हुए संघ के द्वारा 1000 कंबल असहाय एवं गरीबों के बीच वितरण किया गया । इस गांव के बाद दूसरे जगह को चिन्हित कर कुछ दिनों के बाद वहां कैंप लगाकर लोगों के बीच कंबल व वस्त्र का वितरण किया जाएगा । वही सचिव अरुण पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण के जो 6 कर्म बताया गया है। यज्ञ करना ,पढ़ना,पढाना,दान लेना व दान देना उसी क्रम पर आज ब्राह्मण चल रहे हैं।और समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।साथ ही सभी पुरोहित सेवा संघ के सभी सदस्यों ने निर्णय की कुछ दिनों के बाद मिलन समारोह का भी आयोजन किया जायेगा। इस डॉ नागेन्द्र झा महिला कॉलेज के प्राचार्य अमरेंद्र मिश्रा, रोहतास महिला कॉलेज के प्रोफेसर दिग्विजय सिंह ,उपाध्यक्ष आचार्य शिवपाल उपाध्याय,संतोष तिवारी,रामाकांत तिवारी,दिनेश पाण्डेय,ओम प्रकाश तिवारी,अंजनी मिश्रा, राजीव दुबे, अशोक तिवारी,दयाशंकर तिवारी,दशरथ पाण्डेय,संतोष दुबे,रघुशंकर पाण्डेय,धनन्जय पाण्डेय, विनोद पाण्डेय,संजय मिश्रा, कमलेश मिश्रा, राघवेंद्र पाण्डेय,संतोष त्रिपाठी, रामाकांत तिवारी, मंगल पांडेय,परमानंद पाण्डेय, मीडिया प्रभारी चारोधाम मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network