रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 09 अक्टूबर 2021 : बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल के टाल क्षेत्र के भदौर थाना क्षेत्र में एक दूध वाले की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई।सूत्रों के मुताबिक दूध व्यवसाय मंटू यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी है।कल देर शाम जब वह दूध देकर वापस अपने घर लौट रहे थे तो इसी दौरान अपराधियों ने सादिकपुर गांव के पास उन्हें गोली मार दी। बता दें कि मृतक मंटू यादव घोसवारी थाना के प्रहलाद पुर गांव के रहने वाले था,जो दूध का व्यवसाय करता था। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना का कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की हर बिंदु को खंगालने में जुट गई है।वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
