आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 अक्टूबर 2022 : मेयारी ( नोखा )। यहाँ की शैक्षणिक संस्था सिद्धेश्वर पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस कंपटीशन का आयोजन विद्यालय परिसर में कराया गया। यह आयोजन दिवाली के उपलक्ष्य में कराया गया। जिसमें यहाँ वर्ग पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने अपने हाथों का हुनर दिखाते हुए दीया एवं आकर्षक रंग – बिरंगे लालटेन को बनाकर सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ एस पी वर्मा ने कहा कि प्रतिभा का सही आकलन तभी होता है जब हम इन नन्हें विद्यार्थियों से पढ़ाई – लिखाई के अलावा समय – समय पर कुछ क्रिएटिव वर्क भी कराते रहें। यहाँ पढ़ने वाले विद्यार्थियों के हुनर को देखने से स्पष्ट होता है कि बच्चों को सही दिशा- निर्देश मिले तो वे कहीं भी सफलता हासिल कर सकते हैं।

विद्यालय की प्राचार्या पाॅलमी पाॅल ने बताया कि इस विद्यालय में अलग – अलग कुल चार हाउस में विद्यार्थियों को रखा गया है। समय – समय पर यहाँ शिक्षक- शिक्षिकाओं के गाइड लाइन में पठन – पाठन के अलावा अनआन्य गतिविधियों पर क्रिएटिव कार्य कराये जाते हैं। प्रकाश पर्व दीपावली के उपलक्ष्य में यहाँ के विद्यार्थियों से दीया और लैंन्टर्नस कंपटीशन का आयोजन शुक्रवार को कराया गया। जिसमें 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर मिट्टी और पेपर से रंग – बिरंगे लालटेन और दीप को बनाया। जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा।

दीया कंपटीशन में नाग हाउस के विद्यार्थियों में रौशन, शिवांस, हिमांशु, रौनित एवं प्रिंस ने प्रथम पुरस्कार जीता है।जबकि लैंन्टर्नस कंपटीशन में अग्नि हाउस के जन्नत अंसारी, परवेज, अभिषेक एवं रित्विक ने द्वितीय पुरस्कार के लिए बाजी मारा है।शेष विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार के लिए प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा। विद्यालय के प्रबंधक रोहित वर्मा एवं सचिव वीणा वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network