आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 30 जून 2022 : सासाराम : जिले में बढ़ रहे तापमान एवं विशेष रूप से दोपहर के समय पढ़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चो के स्वास्थ्य एवं जन जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पढने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी स्तर के विद्यालयों का सञ्चालन प्रातः काल में किया गया था | रोहतास जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार के पत्रांक संख्या L – 693 दिनांक 29 जून 2022 के अनुसार, वर्तमान में तापमान एवं गर्मी के कमी के कारण सभी स्तर के विद्यालयों का सञ्चालन दिनांक ०१ जुलाई 2022 से दिवकलिन सत्र में किया जाता है | जिसमे प्राथमिक / प्रारंभिक विद्यालय (01 से 05/01 से 08 तक) के विद्यालय 09:30 बजे पूर्वाह्न से 04 बजे अपराह्न तक संचालित होंगे |