आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 23 जनवरी 2023 : डिहरी : न्यू डील्लीयाँ स्थित ग्रीन वैली इंटरनेशनल एकेडमी में डिहरी प्रखंड के प्राइवेट स्चूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सभी निजी विद्यालय संचालकों की नूतन वर्ष की पहली आम सभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डिहरी प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द भारती ने किया। 

जिला संयुक्त सचिव समरेंद्र कुमार ने यूडाइस के विस्तृत जानकारी सभी संचालकों को दिया। जिला संयुक्त सचिव अनिल शर्मा ने सभी संचालकों को सुदृढ होकर विद्यालय चलाने की सलाह दी। डेहरी प्रखंड सचिव प्रशांत कुमार ने सभी संचालकों से नामांकन की प्रक्रिया पर चर्चा की । 

बैठक के अंत में डेहरी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भारती ने सभी संचालको को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय कागजात को कैसे सुदृढ़ किया जाए इस पर चर्चा हुई। धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड महामंत्री आनंद सिंह ने किया। कार्यक्रम में डिहरी प्रखंड के कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के साथ 52 निजी विद्यालय संचालक उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत मे सभी ने मिलकर साथ भोजन किया और कार्यक्रम के मेजबान अभिनव सिंह को धन्यवाद देकर फिर से मिलने का वादा किया।

मौके पर डेहरी प्रखंड के मुख्य संरक्षक जग नारायण पाण्डेय , संरक्षक डॉ रितेश , संरक्षक डॉ रवि प्रकाश , प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द भारती , प्रखंड उपाध्यक्ष दीप नारायण पाण्डेय , प्रखंड महासचिव सुनील कुमार सिंह , प्रखंड महासचिव सुरेश कुमार , प्रखंड महासचिव राजेंद्र प्रसाद , प्रखंड सचिव प्रशांत कुमार , प्रखंड कोषाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद , प्रखंड संयुक्त सचिव अनुज कुमार , प्रखंड संयुक्त सचिव संजू कुमारी , प्रखंड संयुक्त सचिव सुनील पाण्डेय , प्रखंड महामंत्री  आनंद सिंह , प्रखंड महामंत्री  नितेश कुमार , प्रखंड महामंत्री  राकेश कुमार शर्मा , प्रखंड महामंत्री  रमेश कुमार सिंह , प्रखंड संयोजक करुना निधि कुमार , जन संपर्क पदाधिकारी बिनय कुमार पाण्डेय समेत अनेको निजी विद्यालय संचालक उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network