आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 16 मार्च 2022 : अररिया: अररिया के किसान का बेटा शराफत आलम ने इंटर आर्ट्स में 5वां स्थान लाकर अपने घर परिवार के साथ जिले का मान सम्मान बढ़ाया है। शराफत अररिया के पलासी प्रखंड के फरसाडांगी पलासी गांव के निवासी है और अररिया कॉलेज के स्टूडेंट हैं। शराफत को कुल 466 अंक मिले है। शराफत की सफलता पर अररिया में खुशी का माहौल है।