आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 मार्च 2022 : सासाराम। शहर के पुरानी जीटी रोड स्थित कुशवाहा सभा भवन के प्रांगण में रविवार को जिला सरपंच संघ की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता नंदू सिंह कुशवाहा और संचालन डा मुस्तफा अंसारी ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद मौर्य शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि मौर्य ने संंरपचो को संबोधित करते हुए कहा कि मैं संरपच के हक-अधिकार एवं मान-सम्मान की लड़ाई में सबसे आगे रहुंगा। साथ ही आप सभी को भी अपने अधिकारों के लिए संगठित रहने की अपील करता हूं। पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम कचहरी में सरपंच का पद लोगों को न्याय दिलाने वाला है। रोहतास जिला सरपंच संघ के सभी पदाधिकारी जनता की मूलभूत समस्याओं पर खरा उतरे तब ही सुन्दर एवं स्वच्छ समाज का निर्माण होगा। सर्वसम्मति से बैठक में मौजूद सरपंचों के द्वारा रोहतास जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष के रूप में नंदू सिंह कुशवाहा सरपंच अकाशी पंचायत, उपाध्यक्ष के रूप में शबाना परवीन शिवसागर मोहम्मदपुर पंचायत के सरपंच, सचिव के रूप में प्रेम शंकर तिवारी सरपंच बलिया पंचायत दिनारा, महासचिव मनीष कुमार सिंह सरपंच देवडिही पंचायत चेनारी एवं उप सचिव के रूप में अनीता देवी अध्यक्ष सरपंच संघ दावथ का चुनाव किया गया। मौके पर अख्तर हुसैन, नगेंद्र कुमार सिंह, रीना देवी, विष्णु चंद्र मौर्य, श्री राम कुशवाहा, संजय पानेरी, रामसागर बैठा, अनीता देवी, रिंकू देवी, रिंकू देवी, भगमानों देवी, रिंकी देवी, मनीष कुमार, रामाशंकर राम, सुरेंद्र राम, दयानंद राम, सियाराम पासवान, नकटु रजक, राजवंश सिंह, संदीप आदित्य जुगनू, धर्मेंद्र कुमार सिंह, डोमन पासवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network