विधान परिषद चुनाव में भाजपा कोटे की सात सीटों पर उम्मीदवार उतारा

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 मार्च 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) ने बिहार में भी विधान परिषद चुनाव में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जबकि जदयू का समर्थन किया है। स्थानीय निकाय कोटे की विधान परिषद की 24 सीटों पर अभी चुनाव होने जा रहा है। रविवार को वीआइपी ने  कोटे की 7 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है।  पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी ने 15 सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों को समर्थन भी दिया है। इनमें जदयू कोटे की सभी 11 सीटें शामिल हैं। हाजीपुर से  पशुपति कुमार पारस की रालोजपा के एकमात्र प्रत्याशी को भी समर्थन देने की घोषणा की है। हालांकि भाजपा कोटे की तीन सीटें औरंगाबाद, कटिहार और गोपालगंज में भी सहनी ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया है।

यूपी चुनाव में मुकेश सहनी के विरोधी स्टैंड से भाजपा के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई है। बोचहा सीट को लेकर भाजपा और वीआईपी में तनातनी है। विधायक मुसाफिर पासवान के निधन से खाली सीट पर वीआईपी की दावेदारी है वहीं भाजपा की  बेबी कुमारी भी चुनाव लड़ने की तैयारी में भाजपा के समर्थन से विधान परिषद सदस्य बने मुकेश सहनी का जुलाई में कार्यकाल समाप्त होगा। भाजपा फिर उन्हें समर्थन देगी,इस पर सवालिया निशान लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network