आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 24 दिसंबर 2021 : डेहरी ऑन सोन । डेहरी थाना क्षेत्र के पाली पुल ओवरब्रिज के निचे शुक्रवार को दिनदहाड़े हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।घटना डेहरी पाली पुल ओवरब्रिज के निचे की है, जहां सड़क के किनारे खड़े एक शख्स को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गोली लगने के कारण शख्स ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। अज्ञात व्यक्ति की उम्र 32 साल के लगभग बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान आधार कार्ड से झारखंड राज्य के डालटेन गंज थाना क्षेत्र के हमिद गंज के स्टोन मिल के पास रहने वाले वेद प्रकाश के 32 वर्षीय पुत्र श्वेत केतु के रुप में की गई है।

इस संबंध में डेहरी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पाली पुल के निचे सड़क किनारे पर अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा झारखंड के डालटेन थाना क्षेत्र के हमिद गंज के रहने वाले वेद प्रकाश के पुत्र श्वेत केतू को गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली मारकर अज्ञात बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए हैं। घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद डेहरी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM
https://youtu.be/Ig2-EeqqmKk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network