आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 13 फरवरी 2022 : डालमियानगर : स्वर कोकिला के नाम से दुनिया में मशहूर दिवंगत लता मंगेशकर की याद में जिले की चर्चित संस्था अभिनव कला संगम द्वारा डालमियानगर ड्रीम हाउस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था सदस्यों, पदाधिकारियों व आम लोगों ने लता मंगेशकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तथा दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से लता मंगेशकर की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। संचालन कर रहे संस्था सलाहकार संजय सिंह उर्फ बाला ने लता मंगेशकर के जीवन चरित्र का चित्रण किया। अपने संबोधन में श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने कहा कि लता मंगेशकर का निधन देश ही नहीं दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। गीत-संगीत के माध्यम से दुनिया भर में भारत को पहचान दिलाने वाली स्वर कोकिला आजीवन गीत संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी रहेंगी। जिंदगी में गीत संगीत व साहित्य प्रेमियों को लता मंगेशकर का अनुसरण करना चाहिए। जब तक दुनिया रहेगी तब तक उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। संस्था अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा व सचिव नंदन कुमार ने कहा कि लता मंगेशकर की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजन करने का मकसद यह है, कि लोग उनके त्याग, बलिदान, कर्तव्य व संगीत के प्रति प्रेम को हमेशा अपने दिलों में संजोकर रखे। आगामी 22 फरवरी को संस्था द्वारा डालमियानगर ड्रीम हाउस परिसर में एक शाम लता के नाम गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में अन्य लोगों के अलावा श्रम विभाग के इकबाल असरफी, संस्था के संस्थापक संरक्षक रमेश चंद्र गुप्ता उर्फ काका भैया, निदेशक प्रोफ़ेसर रणधीर सिन्हा, महासचिव कमलेश कुमार, कोषाध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, प्रमोद सिंह, अधिवक्ता मनोज अज्ञानी, पार्षद सरोज उपाध्याय, विनय मिश्रा, संतोष चंद्रवंशी, विजय चौरसिया, शंभू शैम एंड डांस ग्रुप, राहुल कुमार, भोला कुमार, आकांक्षा कुमारी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network