
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 09 मार्च 2023 : सासाराम : भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिलों के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल ने जिला अध्यक्ष पद के लिए आज एक सूची जारी की जिसमें भाजपा, रोहतास के जिलाध्यक्ष पद पर पहले से पदस्थापित जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवंशी को पुनः मनोनीत करने की घोषणा की गयी है।


सुशील कु.चंद्रवंशी के पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर जिला के भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया को धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए पुनर्नियुक्त जिलाध्यक्ष सुशील कु चंद्रवंशी को बधाई व शुभकामनाएं व्यक्त किये हैं।




बधाई देनेवालों में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री अजय यादव, जिलाप्रभारी जितेन्द्र पांडेय, विधानपार्षद संतोष सिंह, विधानपार्षद निवेदिता सिंह, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, पूर्व विधायक ई.सत्यनारायण यादव,जिलामहामंत्री शशिभूषण प्रसाद, विजय सिंह, अरुण पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, राजेन्द्रसिंह भोला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिन्हा, पुष्पा चौहान, जिलाउपाध्यक्ष संतोष पटेल, विवेक सिंह, डॉ.शरतचन्द्र संतोष, हरेंद्र चंद्रवंशी,रेखा नागमणि, अशोक साह, परमहंस सिंह, जिलाप्रवक्ता मंगलानंद पाठक, नवीन चंद साह, अधिवक्ता सुनील सिंह, अधिवक्ता रविन्द्र सिंह कुशवाहा,सुधीर सिंह, जितेंद्र सिंह, सत्यनारायण पासवान, प्रमोद कुशवाहा, अमृता सिंह, अखिलेश पांडेय, प्रिंस राज, मीना गुप्ता, गुलबासो पांडेय,पंकज सिंह, अरुण चौबे, रामायण पासवान, सुधीर चंद्रवंशी, सरताज हुसैन, आरती गुप्ता, वकील खरवार, विनोद गोस्वामी, डॉ.नवीन नटराज,प्रभाकर तिवारी, कन्हैया सिंह,अभिषेक सिंह आदि है।
