सासाराम।श्री पूर्वोत्तर ज्योर्तिलिंग सोमनाथ महादेव मंदिर महायोगी पायलट बाबा आश्रम वैदिक मंत्रोच्चारण , वैदिक विधि विधान एवं शांति का पाठ करके दर्शनार्थियों के लिए आश्रम के व्यवस्थापक कमीटी के देख रेख में बुधवार को खोल दिया गया है। वैश्विक महामारी को लेकर लॉक डाउन के वजह से आश्रम दर्शानार्थीयो के लिए बंद कर दिया गया था। सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए आश्रम खोला गया है।

वहीं आश्रम के महंत प्रेमानंद गिरी महराज उर्फ मास्टर बाबा ने बताया कि दर्शानार्थी को वैश्विक महामारी कोरोनावायरस को लेकर आश्रम के अंदर प्रवेश करने से पहले मास्क पहनकर ही प्रवेश करें,एक दूसरे से सोशल डिस्टेंस का पालन करना है और आश्रम के अंदर दो घंटे तक ही रहना है। उन्होंने और बताया कि मंदिर के अंदर किसी भी मूर्ती दिवार व पेड़ पौधों एवं फूल को छूना तथा तोड़ना सख्त मना है। वहीं आश्रम के महंत प्रेमानंद गिरी महराज, वृहस्पति गिरी जी, महंत राज भारती और आश्रम के व्यवस्थापक कमीटी के पंकज कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, बिरेंद्र सिंह, रमेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, नवीन कुमार सिंह, सुधीर सिंह, अभीषेक सिंह, प्रतीक सिंह, सुधीर सिंह, राजू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network