आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 24 सितम्बर 2022 : नौहट्टा। सासाराम लोकसभा के भाजपा सांसद छेदी पासवान ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू से मिलकर रोहतासगढ़ आने का निमंत्रण दिया इसकी जानकारी देते हुए नौहट्टा भाजपा के सांसद प्रतिनिधि प्रणव पांडेय ने बताया प्रत्येक वर्ष रोहतासगढ़ किला पर बनवासी महोत्सव का आयोजन होता है जिसमे सांसद की अहम भूमिका होती है माघ पूर्णिमा पर यह कार्यक्रम होता है देश के कोने कोने से आदिवासी आते है बताते चले कि श्री छेदी पासवान ने बनवासियो के कल्याण के लिए कई आवश्यक कार्य किए है इस वर्ष राष्ट्रपति को आने का निमंत्रण दिया है और बनवासियो के विकास के लिए आगे का कदम उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network