![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2023/06/St-Pauls-School-Medical-Enterance-NEET-Exam-Result-2023-1024x512.jpg)
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 30 अक्टूबर 2023 : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन श्रद्धांजलि सभा में बिहार के कई मंत्री, विधायक व दिग्गज श्रद्धा सुमन अर्पित किए । बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर प्रखंड मुख्यालय स्थित उनके निवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में आए सभी गणमान्य अतिथियों ने पूर्व मंत्री के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2022/12/Sidheshwar-Public-School-1024x512.jpeg)
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि रामधारी सिंह समता मूलक समाज के द्योतक थे। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक से मंत्री तक की जीवन सफर तय की। अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा लड़ाई लड़ा करते थे। दिनारा विधायक विजय कुमार मंडल ने उनके जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि वह कैसे शख्सियत थे जो जीवन में पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किए। करगहर विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक के रूप में रहकर भी मंत्री भी बने। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांतों पर चलना हमारा दायित्व है।
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-30-at-21.24.18_a453ad63-1024x458.jpg)
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2021/01/120100240_760316657869645_4289112688021368421_n.jpg)
करगहर विधायक संतोष कुमार मिश्रा ने कहां की वे एक ईमानदार एवं व्यक्तित्व की धनी थे। एक जमाने में राजनीतिक रूप से पकड़ रखने वाले पूर्व मंत्री पंडित गिरीश नारायण मिश्र क्यों उत्तराधिकारी के रूप में रामधनी सिंह ने काम किया। उनके जाने से एक राजनीतिक अध्याय का समापन हो गया। स्व सिंह के पुत्र और करगहर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही जीवन में सफलता पा सकते हैं। इस अवसर पर भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2023/02/Verma-1-627x1024.jpeg)