
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 22 मार्च 2023 : सासाराम : रोहतास ज़िला मुख्यालय सासाराम स्थित दक्षिण बिहार के सर्वश्रेष्ठ संस्थान* संत पॉल स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने बिहार दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाल कर स्थानीय में लोगो में बिहार राज्य को एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिये जागरूकता फैलायी।


इस प्रभात फेरी में संत पॉल स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह पूर्वक जय बिहार जय जय बिहार के नारे लगाये जिससे पूरा माहौल देश भक्तिनुमा हो गया। सासाराम शहर के स्थानीय लोगो ने रुक रुक कर एनसीसी कैडेट्सों का उत्साह तालियों के गड़गड़ाहट से बढ़ाया।

विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन डॉ एस० पी० वर्मा ने विद्यालय के एनसीसी कैडेट्सो को संबोधित करते हुए कहा की बिहार भारत के पूर्व भाग में स्थित एक विशेष राज्य है, जो कि ऐतिहसिक दृष्टिकोण से भारत का सबसे बड़ा केंद्र है, या फिर ऐसा कहना गलत नहीं होगा , कि बिहार के बिना भारत अधुरा है।

डॉ वर्मा ने कहा की बौध धर्म के लोगो द्वारा यहाँ विहार करने के कारण इस राज्य का नाम बिहार पड़ा। इसी पावन भूमि पर महाबोधि मंदिर स्थित है। बिहार की पावन भूमि पर अनेक संतो का जन्म हुआ, इसी पावन भूमि पर दुनिया के बहुत से हिस्सों में लोग पढना लिखना भी नहीं जानते थे, उस समय शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र, नालंदा विश्वविध्यालय बिहार का गौरव था।
बिहार के इतिहास में रोहतास ज़िला का अहम योगदान रहा है। अतः हम सभी को बिहार दिवस के दिन संकल्प ले कर बिहार के विकास के लिए दृढ़ प्रतिज्ञा कर के अथक प्रयास निरंतर करते रहना पड़ेगा।
